+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: इरफान अंसारी के बयान को लेकर बीजेपी का हंगामा

Share the post

रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही हंगामा शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों द्वारा आदिवासियों पर की गई टिप्पणी के खिलाफ विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी हो रही है। अब तक सदन की कार्यवाही हंगामेदार रही है। हालांकि इस दौरान कई विधेयक पास भी हुए हैं। सदन में विपक्ष के तेवर अब तक काफी उग्र रहे हैं। आज भी कार्यवाही के दौरान हंगामे के आसार है। सदन में सरकार कई विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। वहीं, विपक्ष ने नकल रोकने के बिल सहित कई अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सदन में बुधवार को दो प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल पास हुए। कई विधेयक सदन पटल पर रखे गए, जिस पर विधायकों ने चर्चा की। सत्र की कार्यवाही के चौथे दिन सदन का माहौल काफी गर्म रहा था।

Leave a Response