+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

जगरनाथपुर में नवविवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत | पति हिरासत में

Share the post

रांची। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता सृष्टि कुमारी की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले को लेकर मृतका के घर लोगों ने सृष्टि के पति सुभाष और उसके परिवार वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। सृष्टि कुमारी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार की देर रात सृष्टि अपने ही कमरे में संदेहास्पद हालत में मिली थी, जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सृष्टि की शादी 5 महीने पहले ही जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया के रहने वाले सुभाष उर्फ छोटू से हुई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रांची पुलिस ने मृतका के पति सुभाष को हिरासत में ले लिया है। सुभाष से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सृष्टि के शव को अस्पताल से अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

Leave a Response