रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन हो हंगामें के बीच दो बार सदन को स्थगित किया गया। विपक्षी विधायकों सदन को चलने नहीं दिए। स्पीकर ने एक बार 12.30 व दूसरी बार 2 बजे तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया। लेकिन सरकार अपना कार्य करते रहे। सदन ठप होने के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता हेतु झारखंड विधानसभा परिसर से एलईडी युक्त प्रचार-प्रसार वाहनों के परिचालन काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका मौके पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, विभागीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री हफिजुल हसन अंसारी एवं अन्य विधायकगण शामिल थे।
add a comment