+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

नामकुम से पार्टी करके दोस्तों के साथ घर लौट रही 2 नाबालिग के साथ डोरंडा में गैंगरेप

Share the post

रांची। राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंपरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़कियों के शिकायत दर्ज करने के बाद 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में हटिया डीएसपी राजा मित्रा ने बताया कि नाबालिग लड़कियां दोस्तों के साथ नामकुम से पार्टी मनाकर घर लौट रही थी। डोरंडा पहुंचने के बाद दोस्तों और अन्य युवकों ने 2 नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। 10 में से 3 लड़कों के बारे नाबालिग लड़कियों ने बताया है। बाकि 7 लड़के साथ थे, इसलिए इन्हें भी हिरासत में लेकर पूठताछ हो रही है। लड़कियों ने बताया कि कुछ दोस्त ऐसा करने को मना कर रहे थे। लेकिन ये तीन लड़के नहीं माने। अब नाबालिग दोनों लड़कियों का मेडिकल जांच कराया जाएगा। मामले की जांच पड़ताल जारी है। पीड़िता के कुछ जान पहचान वाले ही हैं, मामले की जांच की जा रही है। यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे हुई थी। पुलिस को सूचना सुबह करीब 6 बजे मिली। जैसे ही सूचना मिली हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा व पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार के साथ अरगोड़ा व डोरंडा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर सुबह 9 बजे तक 10 लड़कों को हिरासत में ले लिया। इसमें 3 को पीड़िता ने पहचान लिया है। बता दें दो दिन पहले भी सदर थाना क्षेत्र में भी नाबालिग से चार युवकों ने गैंग रेप किया था।

Leave a Response