+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, May 18, 2025
NewsSport

सीएम हेमंत सोरेन ने एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का अनावरण किया

Share the post

रांची। हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी चेन्नई- 2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का अनावरण एवं “पास द बॉल ट्रॉफी टूर” अभियान को लॉन्च मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया। इस मौके पर सीएम के सचिव विनय चौबे, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के भोलानाथ सिंह शामिल थे। बता दें कि 3 से 12 अगस्त 2023 तक हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के प्रतिष्ठित 7वें संस्करण के अग्रदूत के रूप में, 13 जुलाई 2023 से 21 जुलाई 2023 तक एक ट्रॉफी टूर और पास द बॉल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड में राष्ट्रीय खेल हॉकी को लोकप्रिय बनाने के हॉकी इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप, हॉकी झारखंड, झारखंड के लोगों के बीच एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का प्रदर्शन कर रहा है। ट्रॉफी का औपचारिक स्वागत जनता के लिए ट्रॉफी देखने के लिए मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी, रांची में किया जाएगा। झारखंड के लोगों को न केवल राज्य में खेलों के विकास के लिए बल्कि बच्चों और युवाओं के बीच हॉकी को बढ़ावा देने के लिए भी बहुत प्रोत्साहन और समर्थन मिलेगा।

Leave a Response