![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/0-750x450.jpg)
![Ever since Hemant Soren's government was formed, work is being done to topple it: Alamgir Alam](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/12/87-1.webp)
रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार अपना पूरा कार्यकाल करेगी। कौन क्या कह रहा है, इसे हमें देखने की जरुरत नहीं है। झारखंड की जनता ने गठबंधन को काम करने का मौका दिया है व हमलोग जनता का काम कर रहे हैं। हेमंत सोरेन की सरकार जब से बनी है, तब से उसे गिराने का काम किया जा रहा है। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार काम कर रही है आैर आगे भी करते रहेगी। राहुल गांधी की झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा कि तैयारी शुरू हो गई है। अभी रूट चार्ट नहीं आया है। लेकिन उनके आने से पहले ही माहौल बनना शुरू हो गया है।
add a comment