+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, February 14, 2025
News

बीजेपी विधायक पुष्पा देवी के गाड़ी पर पथराव

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। पलामू के छतरपुर से भाजपा विधायक पुष्पा देवी की गाड़ी पर पथराव हुआ।. इस घटना में विधायक के दो अंगरक्षक समेत कई जख्मी हुए हैं। पथराव करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक पुष्पा देवी छतरपुर के उदयगढ़ के इलाके में सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौट रहीं थीं, इसी क्रम में उदयगढ़ मोड़ के पास अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस पथराव में विधायक की गाड़ी को नुकसान हुआ है और शीशे भी से टूट गए । घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन कर रही। पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और इलाके में अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Response