+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

ईडी ने फिर विष्णु अग्रवाल को बुलाया | 17 जुलाई को होगी हाई प्रोफाइल जमीन घोटाले मामले में पूछताछ

Share the post

रांची। राजधानी में हाई प्रोफाइल जमीन घोटाले व मनी लाउंड्रिंग के तहत की जांच में ईडी ने न्यूक्लियस मॉल के ऑनर विष्णु अग्रवाल का चौथा समन भेजा है। इस समन में उन्हें 17 जुलाई को एयरपोर्ट स्थित ईडी कार्यालय में हाजिर होने को कहा गया है। जानकारी के अनुसार बरियातू रोड स्थित चेशयार होम व सेना से जुड़े संबंधित जमीन हेराफेरी के मामले में पूछताछ होगी। ईडी ने इससे पहले 21 जून से उनसे लंबी पूछताछ हुई थी। ईडी ऑफिस में यह पूछताछ रात 7.45 बजे तक चली थी। जानकारी के अनुसार अग्रवाल ने ED को जमीन से जुड़े मामलों में कई अहम जानकारी दी थी। इससे पहले उन्हें 8 मई को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी उनसे रांची के पू्र्व डीसी छवि रंजन व प्रेम प्रकाश से रिश्ते, जमीन की खरीद-फरोख्त के अलावा फर्जीवाड़ा करने में सहयोग करने वालों की जानकारी ले रही है। सेना की कब्जे वाली एक अन्य जमीन की भी जानकारी ली जा रही है। ये जमीन सिरमटोली चौक के पास है, जिसे अग्रवाल ने गलत तरीके से खरीदी थी।

Leave a Response