About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
News

रांची के किशोरगंज में अपराधियों ने सुबह-सुबह पंकज को मारी गोली । रिम्स में एडमिट

Share the post

रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियो ने पंकज नाम के युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्गा पूजा में कड़ी सुरक्षा के बीच भी राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। गोली मारने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। आस पास मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने गोली की आवाज सुन कर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद घायल पंकज को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। पंकज को अपराधियों ने पेट में गोली मारी है। जानकारी के अनुसार पंकज सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 4 का रहने वाला है। मंगलवार की सुबह वह दुर्गा पूजा देखकर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच किशोरगंज चौक के पास तीन की संख्या में अपराधियों ने घेर लिया. पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसे गोली मार दी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि पंकज की कुछ दागी किस्म के युवकों से चार दिन पूर्व मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद पंकज को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस को आशंका है कि जिन लोगों से पूर्व में पंकज की लड़ाई हुई थी, उन्हीं लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाली पुलिस और सुखदेव नगर थाने की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए साथ में छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता के अनुसार अपराधियों की पहचान हो चुकी है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुरक्षा व्यस्था की खुली पोल

इस गोलीबारी ने रांची की सुरक्षा व्यस्था की पोल खोल कर रख दी है। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, दुर्गा पूजा को लेकर रांची में 1200 से ज्यादा अतिरिक्त फोर्स तैनात है। सुरक्षा के लिए खुद डीसी और एसएसपी बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अपराधी गोली चलाकर फरार हो जा रहे हैं।

Leave a Response