+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

देवघर में बड़ा हादसा | अजय बराज नहर में बोलेरो गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Share the post

रांची। देवघर जिले के सारठ चितरा थाना के सिकटिया स्थित अजय बराज में बोलेरो गिर जाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश ससुराल से अपनी पत्नी समेत बच्चों को घर लेकर जा रहा था. उनके साथ उनका साला रोशन भी मौजूद था। इस दौरान 5:15 बजे उनका बोलेरो जैसे ही अजय बाराज के आगे नहर के आगे तीखे मोड़ पर पहुंचा, चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और उनकी गाड़ी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नहर में जा गिरी। नहर में करीब सात फीट पानी भरा था। इस वजह से बोलेरो पूरी तरह पानी में डूब गया। गाड़ी में चालक समेत छह लोग सवार थे। हालांकि, इस घटना में चालक किसी तरह बच निकला। लेकिन बोलेरो में सवार सभी लोग अंदर ही फंसे रहे गए। हादसे की सूचना मिलते ही सिकटिया गांव के ग्रामीण दौड़े और पहले बाराज के नहर का गेट बंद कराया। उसके बाद नहर में गोता लगाकर सभी को ढूंढने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी के शव को बरामद कर लिया गया।

Leave a Response