+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
CrimeNews

बड़ी खबर: मुंबई में आतंकी हमले को लेकर छाबड़ा हाउस में बढ़ाई गई सुरक्षा

Share the post

रांची। पुणे में गिरफ्तार दो आतंकवादियों से पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है। मुंबई पुलिस ने कोलाबा स्थित छाबड़ा हाउस के पास से 26/11 जैसे आतंकवादी हमलों का इनपुट मिला है। इसी वजह से मुंबई पुलिस ने छाबड़ा हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। यह इनपुट पुणे में गिरफ्तार दो आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान महाराष्ट्र एंटी टेरोरिस्ट स्कॉड (एटीएस) को मिला है। पुणे में पुलिस ने आतंकवादियों को पकड़कर एटीएस को सौंपा था। इन दोनों आतंवादियों से पूछताछ के बाद एटीएस ने कोलाबा स्थित छाबड़ा हाउस का गूगल मैप बरामद किया है। इसके बाद एटीएस ने यह इनपुट मुंबई पुलिस को दिया, जिस पर कोलाबा के यहूदी सामुदायिक केंद्र छाबड़ा हाउस और उसके आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एटीएस की टीम आतंकी संगठन अलसुफा से जुड़े दोनों आतंकवादियों से गहन छानबीन कर रही है।


Leave a Response