About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 7, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

ट्रैक्टर के नीचे आने से एक 5 साल के बच्चे की मौत | गुस्साए लोगों ने 15 साल के ट्रैक्टर चालक को भी पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया

Share the post

रांची। लोहरदगा जिला से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। ट्रैक्टर के नीचे आने से एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र के अरेया गांव में शनिवार को हुआ। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की भी पीटकर जान ले ली। एक ही गांव से दो शव को देखकर पूरे गांव में मातम छा गया है। मामला शनिवार सुबह की है, जब 15 वर्षीय विशाल कुमार अरेया निवासी सिद्दीकी अंसारी के ट्रैक्टर से नंदा उरांव के जमीन की जुताई कर रहा था। इसी बीच खेत में खेल रहा बच्चा ट्रैक्टर के राटावेटर में फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जब इस घटना की जानकारी बच्चे के परिजन और ग्रामीणों को हुई, तो घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर ड्राइवर विशाल कुमार की निर्ममता से जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं ट्रैक्टर ड्राइवर की भी पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इतने से मन नहीं भरा तो लोगो ने मरे हुए विशाल को ट्रैक्टर के टायर के नीचे दबा दिया।

पुलिस ने मॉब लिंचिंग से किया इंकार

ट्रैक्टर के नीचे आया 5 साल का बच्चा घटना की सूचना मिलने पर बगड़ू थाना प्रभारी पंकज कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और वहां पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बारे में बात करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चे की मौत दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। वहीं, ड्राइवर का शव ट्रैक्टर के नीचे दबा हुआ मिला है। आगे जांच के बाद ही मामला का खुलासा हो सकता है। हालांकि इन्होंने किसी भी प्रकार की मॉब लिंचिंग से इंकार किया।

Leave a Response