![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/098-452x450.jpg)
![Ranchi's Grade-1 referee Jayant Oraon, who was injured in an accident in Nagdi three days ago, died during treatment at RIMS on Tuesday.](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/098-297x1024.jpg)
रांची। तीन दिन पहले नगड़ी में एक्सीडेंट में घायल हुए रांची के ग्रेड-1 रेफरी जयंत उरांव का निधन मंगलवार को रिम्स में इलाज के दौरान हो गया। लोहरदगा से मैच कराकर जयंत खुद बाइक चलाकर रांची आ रहा था, इसी दौरान नगड़ी के पास ट्रक से टक्कर हो गई। गंभीर हालत में जयंत को रिम्स में भर्ती कराया गया। जयंत का पैर को भी काटना पड़ा ता। लेकिन जयंत आज जिदंगी का जंग हार गया। जयंत हरमू का रहने वाला था। जयंत ने बहुत ही कम उम्र में रांची जिला के अलावा कई जिलों में रेफरी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो लगातार रांची में आयोजित फुटबॉल लीग में रेफरी की भूमिका में नजर आता था। जयंत की मौत की खबर से फुटबॉल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। जयंत के निधन छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के महासचिव आसिफ नईम, चेयरमैन नसीम अख्तर, उपाध्यक्ष लुईस टोपनो, संयुक्त सचिव लाल आरएन नाथ शाहदेव, आरके सेनापित, संतोष उरांव, राजेश अग्रवाल, रेफरी एसोसिएशन के मो फरीद खान, ओमप्रकाश ठाकुर आदि गहरा दुख प्रकट किया।