About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 24, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन धर्म पत्नी संग सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना किए

Share the post

रांची। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। सीएम हेमंत सोरेन ने सिद्धिविनायक के दर्शन करने के दौरान का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मुम्बई में विश्व प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखण्डवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!’ बता दें कि एक दिन पहले यानि INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने से पहले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनके पिता व RJD चीफ लालू यादव ने भी सिद्धीविनायक के दर्शन करने पहुंचे थे।

I.N.D.I.A समन्वय समिति हेमंत सोरेन भी शामिल

विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की दो दिवसीय बैठक मुंबई में शुक्रवार को संपन्न हुई। जिसमें देश के कई विपक्षी दलों के लगभग  प्रमुख नेता शामिल हुए। इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों द्वारा समन्वय समिति का गठन भी किया गया। समन्वय समिति में केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), शरद पवार (एनसीपी), एमके स्टालिन (डीएमके), संजय राउत (शिवसेना), तेजस्वी यादव (आरजेडी), अभिषेक बैनर्जी (टीएमसी), राघव चड्ढा (आम आदमी पार्टी), जावेद अली खान (समाजवादी पार्टी), ललन सिंह (जदयू), हेमंत सोरेन (झामुमो), उमर अब्दुल्ला (नेशनल कांफ्रेंस), डी. राजा (सीपीआई) और महबूबा मुफ्ती (पीडीएफ) को सदस्य बनाया गया है। 

Leave a Response