रांची। धोनी के फार्म हाउस का एक वीडियो तेजी से viral हो रहा है। इसमें उनकी बाइकों का कलेक्शन दिख रहा है। इसे पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने शेयर किया। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद इन दिनों रांची में हैं। वेंकटेश फार्म हाउस जाकर धोनी से मिले। वहां उन्होंने धोनी की बाइकों और कारों का जो कलेक्शन देखा, देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने उसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और लिखा ‘मैंने एक व्यक्ति में पागलपन भरा जुनून देखा है, एमएसडी का क्या जबरदस्त संग्रह है और वे जबरदस्त आदमी हैं। वह एक महान उपलब्धि हासिल करने वाले और उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति हैं। यह उनके रांची स्थित घर में बाइक और कारों के संग्रह की एक झलक है। बस उस आदमी और उसके जुनून से अभिभूत हो गया हूं। बता दें कि धोनी बाइक्स के बेहद शौकीन हैं। उन्होंने अपने बाइक्स और कार के लिए दो मंजिला गैराज बनवाया है।
add a comment
You Might Also Like
JSCA की AGM आज जमशेदपुर में : धौनी विदेश में होने के कारण एजीएम में भाग नहीं ले सकेंगे
धौनी की सदस्यता किसी भी सूरत में नहीं जाएगी रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम)...
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा ! 5 लोगों की मौत
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
सीएम हेमंत सोरेन से फेमिना मिस इंडिया झारखंड की विजेता रिया ने शिष्टाचार मुलाकात की
रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज फेमिना मिस इंडिया झारखंड- 2024 की विजेता रिया नंदिनी ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने...
ऐतिहासिक निर्णय : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
रांची। जश्न, उमंग और उत्साह। झारखंड मंत्रालय में आज शाम कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा था। हो...
आने वाले 5 वर्षों में आपको इतना मजबूत बनाएंगे कि आपको किसी से मदद मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी : हेमंत सोरेन
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार रांची। आने वाले 5 वर्षों में आपको इतना मजबूत बनाएंगे कि आपको किसी से...
अब 18 वर्ष से ही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का मिलेगा लाभ
अगले 5 वर्षों में 20 लाख आवास विहीन परिवारों का होगा अपना आशियाना रांची। झारखंड मुख्यमंत्री सम्मान योजना के तहर...