+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, November 29, 2023
EntertainmentNews

एमएसडी का क्या जबरदस्त बाइक कलेक्शन है

Share the story

रांची। धोनी के फार्म हाउस का एक वीडियो तेजी से viral हो रहा है। इसमें उनकी बाइकों का कलेक्शन दिख रहा है। इसे पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने शेयर किया। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद इन दिनों रांची में हैं। वेंकटेश फार्म हाउस जाकर धोनी से मिले। वहां उन्होंने धोनी की बाइकों और कारों का जो कलेक्शन देखा, देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने उसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और लिखा ‘मैंने एक व्यक्ति में पागलपन भरा जुनून देखा है, एमएसडी का क्या जबरदस्त संग्रह है और वे जबरदस्त आदमी हैं। वह एक महान उपलब्धि हासिल करने वाले और उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति हैं। यह उनके रांची स्थित घर में बाइक और कारों के संग्रह की एक झलक है। बस उस आदमी और उसके जुनून से अभिभूत हो गया हूं। बता दें कि धोनी बाइक्स के बेहद शौकीन हैं। उन्होंने अपने बाइक्स और कार के लिए दो मंजिला गैराज बनवाया है।

Leave a Response