About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
EntertainmentWorld

शादाब को हासिल करने पोलैंड की बारबरा झारखंड पहुंची | प्यार को शादी के बंधन में बांधने की जद्दोजहद

Share the post


रांची। पोलैंड की बारबरा हजारीबाग के शादाब के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि वो अपनी 6 साल की बेटी के साथ उसके घर पहुंच गई। अंग्रेजी महिला के गांव में पहुंचते ही उसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। भीड़ लगता भी क्यों नहीं आखिर अपने प्यार को पाने के लिए बारबरा सात समंदर पार जो आई थी। यह प्यार दो साल पहले सोशल मीडिया में हुआ लेकिन अब यह प्यार जिदंगी साथ निभाने तक पहुंच गया। इंस्टाग्राम पर झारखंड के एक युवक के साथ चैटिंग करते हुए उससे इस कदर मोहब्बत कर बैठी कि वह अपनी छह साल की बेटी के साथ सात समंदर पार उसके घर पहुंच गई है। महिला का नाम पोलाक बारबरा है, जो इन दिनों हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत खुटरा गांव में अपने प्रेमी मो. शादाब के घर में रह रही है। बारबरा और शादाब दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। बारबरा का अपने पति से तलाक हो चुका है। वह चाहती हैं कि शादाब उससे शादी कर उसके साथ पोलैंड में सेटल हो जाए।

बारबरा 45 की, शादाब 35 का

बारबरा की उम्र 45 वर्ष है, जबकि उसका प्रेमी शादाब 35 साल का है। इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती 2021 में हुई थी। चैटिंग करते हुए दोनों एक-दूसरे से मोहब्बत करने लगे। बारबरा ने भारत आने के लिए वीजा अप्लाई किया। लंबी प्रक्रिया के बाद कुछ दिनों पहले वीजा मिलते ही वह हजारीबाग पहुंची। कुछ रोज होटल में रहने के बाद वह पिछले पांच दिनों से शादाब के गांव में उसके घर में रह रही है। हालांकि, गांव पहुंचते ही उसे गर्मी ने इस कदर परेशान किया कि शादाब को 2 एसी लगाना पड़ा। विदेशी मेहमान के लिए एक नया कलर टीवी भी लगाया गया है।

घरेलू कामकाज में हाथ भी बंटा रही

शादाब की प्रेमिका उसके घर में घरेलू कामकाज में हाथ भी बंटा रही है। वह गाय का गोबर और कचड़ा भी साफ कर रही है। बारबरा को देखने के लिए उसके घर पर रोज सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। इससे वह परेशान हो उठी है। वह कहती हैं कि हिन्दुस्तान उसे बेहद खूबसूरत देश लगा है। यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं, लेकिन जब लोग दिन भर हमें घेरे रहते हैं तो परेशान हो जा रही हूं। विदेशी महिला के गांव पहुंचने की खबर पाकर हजारीबाग मुख्यालय के डीएसपी राजीव कुमार और इलाके के दारोगा अभिषेक कुमार ने खुटरा पहुंचकर बारबरा से बातचीत की। उसने पुलिस अधिकारियों को अपना वीजा दिखाया। बारबरा ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में अपने देश लौट जाएंगी। उनकी कोशिश होगी कि शादाब को पोलैंड का वीजा दिलवा सकें। बारबरा वहां नौकरी करती हैं। उनके पास बंगला-गाड़ी सब कुछ है। शादाब ने हार्डवेयर नेटवर्किंग में डिप्लोमा हासिल किया है। वह कहता है कि करियर की तलाश में वह पोलैंड जाना चाहता है। उसकी भी इच्छा है कि बारबरा के साथ उसकी शादी हो जाए।


Leave a Response