About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, October 6, 2026
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

रांची दुर्गा पूजा को लेकर CM हेमंत की बड़ी अपील, नशे के खिलाफ पंडालों से चलेगा जागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची की दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, दुर्गा पूजा में शामिल होने का न्योता
CM हेमंत सोरेन से मिलीं पूजा समितियां
Share the post

पूजा समितियों ने कहा- प्रशासन का मिल रहा पूरा सहयोग, CM हेमंत को दिया सपरिवार पंडाल घूमने का न्योता

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और विभिन्न शांति समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा और गुलदस्ता भेंट कर दुर्गा पूजा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। पूजा समितियों के सदस्यों ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इस वर्ष दुर्गा पूजा समितियों को लगातार सहयोग मिल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर पूजा से जुड़ी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा रहा है। समितियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया।

सपरिवार पूजा पंडालों में आने का न्योता

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के विभिन्न पूजा पंडालों का सपरिवार भ्रमण करने और मां दुर्गा के दर्शन के साथ महाआरती में शामिल होने का आमंत्रण दिया। समितियों ने बताया कि राजधानी में इस वर्ष भी आकर्षक और भव्य पूजा पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे इस वर्ष दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होंगे और विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेंगे।

पर्यावरण अनुकूल मूर्ति विसर्जन की अपील

मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों को पर्यावरण अनुकूल मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था तैयार करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पूजा के बाद तालाबों और जलाशयों में मूर्ति विसर्जन से पर्यावरण पर असर पड़ सकता है। ऐसे में राज्य सरकार और पूजा समितियों के बीच समन्वय बनाकर ऐसी व्यवस्था तैयार की जानी चाहिए, जिसमें आस्था और पर्यावरण दोनों का ध्यान रखा जा सके। उन्होंने समितियों से वैकल्पिक विसर्जन व्यवस्था विकसित करने की अपील की, ताकि धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सके।

पंडालों में लगेंगे नशा मुक्ति जागरूकता के होर्डिंग

मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा पंडालों में नशा मुक्ति जागरूकता से जुड़े बैनर और होर्डिंग लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त झारखंड के निर्माण के लिए सरकार के साथ सामाजिक और धार्मिक संगठनों की भागीदारी भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। पूजा समितियों ने भरोसा दिलाया कि पंडालों में नशा मुक्ति से संबंधित बैनर-होर्डिंग लगाए जाएंगे। साथ ही अनाउंसमेंट के जरिए भी लोगों और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।

बिजली, पानी और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति की उपासना और सत्य की असत्य पर विजय का पर्व है। यह त्योहार सामाजिक भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है। उन्होंने पूजा समितियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रशासन को कानून-व्यवस्था, बिजली, पानी, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी।

ये लोग रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति से मनोज पांडेय (बबलू), राजेंद्र सिंह, मुनचुन राय, विक्की यादव, राहुल यादव, अशोक चौधरी, राहुल अग्रवाल, अशोक पुरोहित, रमेश गुप्ता और मयंक गिरी शामिल रहे। वहीं, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति से अजीत सहाय, रवींद्र वर्मा, संजय मिनोचा, सागर कुमार, अमरनाथ सरकार, लखपति साव, विनोद यादव, राजन वर्मा और समीर सिंह सहित शांति समिति के जय सिंह यादव, बादल सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Response