+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

आज प्रियंका गांधी रांची व गोड्‌डा में जनसभा को संबोधित करेंगी | कल्पना सोरेन भी होंगी शामिल

Share the post

रांची। 25 मई 2024 को झारखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज के चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज यानी बुधवार को गोड्‌डा व रांची में जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी गोड्‌डा में 12 बजे व रांची में 3 बजे जनसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए हुंकार भरेंगी। प्रियंका गांधी के जनसभा में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी। रांची में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। रांची में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम नामकुम के हाईटेंशन मैदान में होगा। बता दें कि रांची में प्रियंका गांधी पार्टी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के वोट मांगेंगी। वहीं, गोड्‌डा में गांधी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए वोट मांगेंगी। जनसभा की तैयारी को लेकर मेला मैदान का जायजा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने लिया।

10.30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच जाएंगी

प्रियंका गांधी 10 बजकर 30 मिनट पर रांची पहुंचेंगी। यहां से वो गोड्डा के लिए रवाना हो जाएंगी। वहां 11 बजकर 30 मिनट पर गोड्डा कॉलेज ग्राउड पहुंचेंगी। यहां से मेला मैदान 11 बजकरर 40 मिनट पर पहुंचेंगी। मेला मैदान में वो पूरे एक घंटे रहेंगी। इस दौरान वो लोगों को संबोधित करेंगी। 12.55 बजे गोड्डा से रांची के लिए रवाना होंगी। यहां वो 1.55 बजे 2 बजकर 55 मिनट तक रुकेंगी। इस दौरान वो रांची के नामकुम स्थित हाईटेंशन मैदान में जनसभा करेंगी। दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर वो विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। गोड्डा लोकसभा के अंतर्गत कुल छह विधानसभा है, जिनमें महगामा, गोड्डा, पोड़ैयाहाट, देवघर, मधुपुर, जरमुंडी शामिल हैं। यहां 20 लाख मतदाता हैं।

Leave a Response