+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Sport

10वां दिन- सीनियर डिवीजन फुटबॉल : अमर भारती की पहली जीत | सेरसा व अरगोड़ा भी जीते

Share the post

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में अरगोड़ा, अमर भारती व सेरसा की टीम जीती। खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड में पहला मुकाबला अमर भारती व एकंबा के बीच खेला गया। अमर भारती ने यह मुकाबला 4-2 से जीता। अमर भारती की ओर से 16वें मिनट में खालिद, 20वें मिनट में बबलू सांगा, 34वें मिनट में अबु रेहान व 56वें मिनट में सुनील सांगा ने गोल किए। वहीं, एकंबा की तरफ से 11वें मिनट में शहरुख अंसारी व 61वें मिनट में इमरान अंसारी ने गोल मारे। दूसरे मैच मैच में सेरसा रांची ने आसानी से मोरहाबादी एफसी को 2-0 से पराजित किया। 15वें मिनट में विकास व 30वें मिनट में सतीश तिर्की ने गोल किए। वहीं, स्टेडियम ग्राउंड में अरगोड़ा ने कड़े संघर्ष के बाद नव झारखंड बहु बाजार को 1-0 से हराया। एकमात्र गोल खेल के 37वें मिनट में एतवा ने किया। आखरी मैच दुबलिया व आरएफए का मैच 2-2 के बराबरी पर छूटा। दुबलिया की ओर से 5वें मिनट में दिलीप पाहन, 14वें मिनट में अरुण केरकेट्‌टा व आरएफए की ओर से 43वें मिनट में प्रवीण तिर्की व 52वें मिनट में बबलू हांसदा ने गोल दागे।

22 मई के मुकाबले

प्रैक्टिस ग्राउंड : संत जॉन्स बनाम रुपुपीढ़ी (2.30 बजे से), कांके बनाम ब्लैक टाइगर (3.45 बजे से)

स्टेडियम ग्राउंड : बड़ाम बनाम चुट्‌टू (2.30 बजे से), आदर्श बनाम नामकुम (3.45 बजे से)

Leave a Response