About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
NewsPolitics

आज सीएम 500 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र देंगे

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

सेवा कैफ़े के माध्यम से बेटियों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बुधवार को नर्सिंग एवं आईटीआई कौशल कॉलेज और कल्याण गुरुकुल के 500 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र देंगे। उक्त कार्यक्रम कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी (SPV) के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा आईटीआई कौशल कॉलेज नगरा टोली में आयोजित है। इस मौके पर मुख्यमंत्री आईटीआई कौशल कॉलेज के अंतर्गत कुलीनरी विभाग की छात्राओं के द्वारा संचालित सेवा कैफ़े का भी उद्घाटन करेंगे।

उद्यमी बनाना है उद्देश्य

राज्य सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा सेवा कैफ़े के अनुभव से छात्राओं को एक सफल उद्यमी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। सेवा कैफ़े के माध्यम से बेटियों में उद्यमिता संबंधी व्यवाहरिक ज्ञान की जानकारी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कराई जायेगी। मालूम हो कि कल्याण विभाग की एसपीवी प्रेझा फाउंडेशन राज्य के 24 जिलों में 28 कल्याण गुरुकुल, 8 नर्सिंग कौशल कालेज और एक आईटीआई कौशल कॉलेज का संचालन कर रही है। इस परियोजना के माध्यम से अभी तक 30,000 से अधिक युवक युवतियों को देश की नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार की प्राप्ति हुई है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response