+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, May 20, 2025
EntertainmentHealthLifeNews

एंबुलेंस से पहुंचा दूल्हा, स्ट्रेचर पर लिए सात फेरे

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

गढ़वा जिले में हुई अनोखी शादी

रांची। झारखंड में अजब-गजब शादी के चर्चे हर जगह होने लगे हैं। कुछ दिनों पहले नामकुम से एक बारात निकली। दूल्हा अपनी दुल्हन को लाने जेसीबी से पहुंच गया था। इस शादी की चर्चा देश के हर जगह होने लगी थी। अब गढ़वा में एक शादी का अनोखा मामला सामने आया है। अक्सर दूल्हे राजा घोड़ी पर बैठकर या तो लग्जरी कार में बारात लेकर निकलता हैं। लेकिन गढ़वा में दूल्हा एम्बुलेंस में बैठकर विवाह स्थल पर पहुंचा। मजेदार बात है कि दूल्हे ने स्ट्रेचर पर बैठकर सात फेरे लिए।

एक्सीडेंट में कुल्हा खिसक गया था

यह मामला झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थानाक्षेत्र अंतर्गत बेलोपाती गांव का है। पुजारी सुदर्शन मिश्र के पुत्र चंद्रेश मिश्र की शादी तय हुई, सभी तिथियां तय की गईं, इस बीच चंद्रेश ने स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी। शादी के समान की खरीदारी के लिए 22 जून को गढ़वा गए। लेकिन बोकेया गांव के समीप गाड़ी की पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा जोरदार था लेकिन एयर बैग ने जान बचा दी। चंद्रेश की कुल्हा खिसकने के साथ-साथ फ्रैक्चर भी हो गया। डॉक्टर ने रॉड का सपोर्ट देकर कच्चा प्लास्टर कर ऑपरेशन की सलाह दी। एक्सीडेंट के दूसरे ही दिन ही तिलकोत्सव था, परिजनों ने तारीख आगे बढ़ाने की बात कही। लेकिन चंद्रेश ने मना कर दिया। 23 जून को कुछ लोगों का सहारा लेकर लड़का बैठा और तिलकोत्सव संपन्न कराया। 25 जून को एंबुलेंस में सवार होकर दूल्हे राजा बारात लेकर निकल गए। मुहुर्त में एंबुलेंस से स्ट्रेचर पर उठाकर दुल्हे को तक ले जाया गया। फिर दूल्हे ने स्ट्रेचर पर लेट कर शादी की रस्में निभाई गई.

News Box Bharat latest news

Leave a Response