About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
News

24 नए आईपीएस अधिकारियों की खुशी देखते बन रही, कोई ले रहा सेल्फी तो कोई ग्रुप फोटो में मस्त

Share the post

रांची। अब से कुछ ही देर के बाद झारखंड को मिले 24 नए आईपीएस अधिकारियों को सीएम हेमंत सोरेन बैच लगाकर सम्मानित करेंगे। इससे पहले पहुंचे झारखंड मंत्रालय के नया सभागार भवन में सभी आईपीएस अधिकारियों की खुशी देखते बन रही है। कोई सेल्फी लेने में मस्त है तो कोई ग्रुप फोटो कराकर इस पल को यादगार बना रहे। आपको बता दें कि 19 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड के 24 आईपीएस अधिकारियों की अधिसूचना जारी कर दी थी | इस सूची में 2 017 बैच के डीएसपी सादिक अनवर रिजवी सबसे कम उम्र में आईपीएस बने हैं। अब झारखंड सरकार बहुत जल्द इन 24 आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग कर देगी। सरकार को 24 नए आईपीएस अधिकारी मिलने से कई तरह के सुरक्षा के कार्यों में मदद मिलेगी। पोस्टिंग के बाद सभी आईपीएस अधिकारी एक साल के प्रोबेशन पीरियड में रहेंगे। आपको बता दें कि इन आईपीएस में 2 ऐसे अधिकारी हैं जो सिपाही से आईपीएस तक का सफर हासिल किया है। इसमें सरोजनी लकड़ा व एमेल्डा एक्का शामिल हैं। 2017, 2019 व 2020 बैच के अधिकारी आईपीएस बने हैं। अब इन्हे कमांडेंट या एसपी के पद पर पदस्थापन किया जाएगा।

इन्हें बैच लगाया जाएगा

2017 बैच: सरोजनी लकड़ा, एमेल्डा एक्का, सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय व विजय आशिष कुजूर।2019 बैच: दीपक कुमार शर्मा, राज कुमार मेहता, शंभु कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनूदीप सिंह, पूज्या प्रकाश, शाहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेष नैथनी।2020 बैच: अजय कुमार-1, आरिफ एकराम, डॉ बिमल कुमार, मनीष टोप्पो, कैलाश करमाली व पितांबर सिंह खेरवार।

Leave a Response