+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

कांग्रेस के सारे कार्यकर्ता एकजुट होकर रांची लोकसभा में विजय दिलायें : राजेश ठाकुर

Share the post

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश में अराजकता की सरकार चल रही है

डॉ कुमार राजा ने कहा कि हमारी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता है

रांची। कांग्रेस भवन में शुक्रवार को रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रखंड एवं वार्ड अध्यक्षों की बैठक की गई। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश की जो स्थिति है, उसमें रांची महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता फिरकापरस्त ताकतों के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता जोरदार तरीके से उनको हराने का काम करेंगे। देश की जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है और वो जानती है कि देश के संविधान को बचाने की ताकत सिर्फ कांग्रेस में है। इसलिए इस बार कांग्रेस के सारे कार्यकर्ता एकजुट होकर रांची लोकसभा में विजय दिलायें। वहीं, पूर्व केन्द्रीयी मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश में अराजकता की सरकार चल रही है अगर इससे निजात पाना है तो भाजपा को यहां से उखाड फेंकना है। साथ ही साथ वार्ड एवं प्रखंड की कमेटी और भी मजबूत करने का निर्देश दिया है। रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने कहा कि हमारी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता है और कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ेंगे भाजपा को उखाड फैकने में। इस बैठक में 53 वार्ड के अध्यक्ष, 20 प्रखंड के अध्यक्ष उपस्थित थे। मंच का संचालन कमल ठाकुर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, विनय सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, बबलू शुक्ला, निरंजन पासवान, ज्यो चक्रवती सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Response