रांची में भारतीय महिला हॉकी टीम ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई | जापान | जर्मनी व अमेरिका की टीम खेलेंगी पेरिस ओलिंपिक में
![international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/76-750x450.jpg)
![Indian women's hockey team could not qualify for the Olympics in Ranchi. Japan Germany and America teams will play in Paris Olympics](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/678-1-1024x763.jpg)
सेमीफाइनल में जर्मनी से भी हारी थी भारतीय टीम
रांची। FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS 2024 में भारतीय महिला हॉकी टीम का सफर बहुत ही खराब रहा। रांची में खेले गए ओलिंपिक क्वालिफाइयर्स के मैच में भारतीय महिला टीम ने देश के साथ-साथ झारखंड के लोगों का दिल तोड़ दिया। शुक्रवार को सेमीफाइनल में जर्मनी से मैच हारने के बाद आज यानि शनिवार को भारतीय महिला टीम को ओलिंपिक में खेलने के लिए जापान की टीम को हराना था। लेकिन मैच में जापान की टीम ने भारत को 1-0 से हराकर उनके सपने को तोड़ दिया। तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में जापान की ओर से urata Kana ने कि या विजयी गोल। प्रतियोगिता में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही। रांची से पेरिस ओलिंपिक के लिए जापान, अमेरिका व जर्मनी की टीम क्वालिफाई कर गईं।
add a comment