About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Sport

झारखंड में FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS 2024 की चैंपियन बनीं जर्मनी

Share the post

भारतीय टीम का पेरिस ओलिंपिक में खेलने का सपना टूटा

सीएम हेमंत सोरेन ने खिलाड़यों के बीच पुरस्कार बांटे

रांची। FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS 2024 की चैंपियन जर्मनी की महिला टीम बनीं। रांची में खेले गए फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने अमेरिका को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का सपना सकार किया। जर्मनी की टीम ने शुरू से ही अटैंकिग खेल खेला। तीसरे ही मिनट में Fleschütz Jette मैदानी गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद अमेरिका की प्लेयर्स ने भी गोल करने को लेकर कई प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो सकें। दूसरे क्वार्टर के 20वें मिनट में Zimmermann Sonja ने पेनल्टी कार्नर पर गोलकर जर्मन टीम को 2-0 से आगे कर दिया। अंत तक अमेरिका की टीम गोल के लिए प्रयास करती रहीं लेकिन सफल नहीं हो सकीं। इस तरह से 2024 पेरिस ओलिंपिक के लिए झारखंड से जर्मनी, अमेरिका व जापान की टीम क्वालिफाई कर गईं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बांटे। इस मौके पर खेलमंत्री हफीजुल हसन सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

जापान ने तोड़ा भारतीय महिला टीम का सपना

भारतीय महिला हॉकी टीम अपने घर में तीसरे और चौथे स्थान के कड़े प्लेआफ मुकाबले में जापान से 0-1 से हार गई। इस हार के साथ भारतीय महिलाएं चौथे स्थान पर रहीं और 2024 पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने से चूक गईं। जापान ने मैच की शुरुआत में ही बढ़त बना ली। शुरुआती मिनटों के भीतर ही उसे दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि पहले वाले को गोल में तब्दील नहीं किया जा सका। लेकिन कारन उराटा ने छठे मिनट में सुनिश्चित किया कि दूसरा प्रयास बेकार न जाए। इस तरह जापान ने पहले ही क्वार्टर में बढ़त बना ली। भारत को कुछ पेनल्टी कॉर्नर मिले और दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ मौकों पर विपक्षी टीम के सर्कल में एंट्री भी की, लेकिन वे किसी भी अवसर को गोल में बदलने में असमर्थ रहीं। पहले हाफ में जापान ने 1-0 की बढ़त के साथ ब्रेक लिया। यह बढ़त अंत तक बना रहा।

8 टीमों के बीच खेला गया मुकाबला

बता दें कि 2024 पेरिस में खेले जाने वाले ओलिंपिक मुकाबले में रांची से 3 टीम जर्मनी, अमेरिका व जापान की टीम खेलेंगी । 13 से 19 जनवरी तक मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में मैच खेला गया। मेजबान भारत के साथ इटली, चिली, जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की टीमें ओलिंपिक क्वालिफाई के लिए मैच खेले। टूर्नामेंट की टॉप तीन टीम पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करे गईं।

Leave a Response