+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, September 18, 2025
NewsSocial

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के 9 जिला को भूमि सम्मान अवॉर्ड से नवाजा

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

राष्ट्रपति के हाथों लोहरदगा व गुमला के डीसी को मिला सार्टिफिकेट

रांची। झारखंड के लिए गर्व की बात है कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुमला व लोहरदगा जिला को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। द्रौपदी मुर्मू ने भूमि सम्मान का सार्टिफिकेट देकर गुमला के डीसी सुशांत गौरव व लोहरदगा के डीसी डॉ. वाघमारे को देकर सम्मानित किया। यह सम्मान दोनों जिला के डीसी ने राष्ट्रपित के हाथों प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में पूरे देश के 75 जिलों में लोहरदगा व गुमला को भी यह सम्मान मिला है। लोहरदगा जिले की ओर से उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, उप विकास आयुक्त समीरा एस को लैंड डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। लोहरदगा के साथ झारखंड के 9 जिलों को भी यह सम्मान मिला है। जिसमें पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, दुमका, चतरा, गुमला, गिरिडीह, खूंटी और सिमडेगा शामिल हैं। डीसी और डीडीसी के नेतृत्व में सेल डीड, खतियान और अन्य जमीन संबंधी डॉक्यूमेंट का डिजिटलाइजेशन करने का 99 प्रतिशत से अधिक सफलतापूर्वक किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान भवन सभागार में देश के कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी और कई राज्यों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Response