About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

सुभाष मुंडा हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस | मास्टरमाइंड सहित कई पुलिस की गिरफ्त में

Share the post

रांची। 26 जुलाई 2023 को दलादीली चौक में सुभाष मुंडा हत्याकांड के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच गई है। सुभाष के हत्या में शामिल मास्टरमाइंड सहित कई अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले पर पुलिस बहुत जल्द खुलासा कर देगी। मिली जानकारी के अनुसार माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या जमीन विवाद में की गई थी। नगड़ी इलाके के ही रहने वाले एक जमीन कारोबारी ने साजिश रच कर किराए के हत्यारों से सुभाष मुंडा की हत्या करवा दी थी। करोड़ों रुपए की जमीन की डील को लेकर जमीन कारोबारी का माकपा नेता से विवाद था, इसी कारण सुभाष की हत्या करवा दी गई।

शूटर समेत कई गिरफ्तार

इस वारदात को अपराधियों ने दो करोड़ के बेशकीमती जमीन के विवाद में ही अंजाम दिया। इसकी पूरी प्लानिंग नगड़ी के ही एक जमीन कारोबारी ने की थी। रांची पुलिस की टीम की जांच में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस की टीम ने शूटर समेत कई को गिरफ्तार कर लिया है, इसमें से तीन अपराधियों को पुलिस ने इटकी से पकड़ा है, जबकि एक को रांची के बाहर से दबोचा है। अपराधियों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और बाइक भी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया। साथ ही अपराधियों ने पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी भी दी है।

Leave a Response