About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

नगड़ी : अनस ढाबा के मालीक शमसुल हत्याकांड में शामिल 3 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share the post

रांची। नगड़ी इलाके में हुए शमसुल होदा हत्याकांड में शामिल 4 अपराधियों में से 3 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित अनस ढाबा के मालीक 45 वर्षीय शमसुल की 3 नवंबर को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य अभियुक्त आर्यन लंगड़ा है, जो अभी तक फरार चल रहा है। जिन तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, वह सभी हत्याकांड वाले दिन लंगड़ा के साथ शमसुल की हत्या करने पहुंचे थे। रांची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शमसुल को गोली लंगड़ा के द्वारा ही मारी गई थी। लंगड़ा की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस की तीन टीम अलग-अलग क्षेत्र में छापामारी कर रही है। लंगड़ा इलाके का कुख्यात अपराधी है वह पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि शमसुल की हत्या की वजह पैसों की लेन देन है। लंगड़ा के साथ शमसुल का कई तरह का कारोबार था, जिसमें कुछ नशे का कारोबार भी था। दोनों के बीच उसी पैसे की लेन देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद शमसुल की हत्या कर दी गई।

Leave a Response