About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
NewsWorld

मोरक्को भूकंप: फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रभावित लोगों को अपने सीआर-7 होटल में ठहरने की जगह दी

Share the post

मरने वालों की संख्या 1037 हुई, 1,204 लोग घायल

रांची। मोरक्को में तेज भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,037 हो गई है। देश के गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, भूकंप में कम से कम 1,204 लोग घायल भी हुए हैं। वहीं, इस घटना ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। दुनिया के कई देश अपने-अपने स्तर से मोरक्को के लोगों की खुलकर मदद कर रहे है‍ं। वहीं, दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉलर में शुमार पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी अपनी दरियादिली दिखाई है। उन्होंने मोरक्को में अपने होटल पेस्टाना सीआर-7 को भूकंप से प्रभावित लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए उपलब्ध कराया है। मोरक्को में पेस्टाना सीआर7 होटल को शुक्रवार को मोरक्को में आए भूकंप से बचे लोगों के लिए शरण स्थल के रूप में मंजूरी दे दी गई है।

शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:11 बजे भूकंप आया

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि मोरक्को में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:11 बजे भूकंप आया। भूकंप 18.5 किमी की गहराई में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र मराकेश से लगभग 70 किमी दक्षिण पश्चिम में अल हौज प्रांत के इघिल कस्बे के पास था। भूकंप रबात और कैसाब्लांका सहित मोरक्को के कई शहरों में महसूस किया गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि तरौदंत और मराकेश शहरों में कई घर ढह गए। मराकेश में रहने वाले एक विदेशी चीनी झांग काई ने कहा, भूकंप से मराकेश के पुराने शहर में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

रेड क्रॉस सोसाइटी ऑफ चाइना ने 20 लाख अमेरिका डॉलर नकद दी

कई निवासियों को संभावित झटकों के डर से खुली जगह में रात बितानी पड़ी। भूकंप के केंद्र तक रास्ते में, पहाड़ों और इमारतों से चट्टानें और मलबे सड़क पर बिखरे हुए देखे गए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मियों को भूकंप प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। रेड क्रॉस सोसाइटी ऑफ चाइना (आरसीएससी) ने शनिवार को घोषणा की कि वह मोरक्कन रेड क्रिसेंट को उसके बचाव कार्यों में सहायता के लिए आपातकालीन मानवीय सहायता के रूप में 200,000 अमेरिकी डॉलर नकद प्रदान करेगी।

कई देश मदद के लिए आगे आए

आरसीएससी ने कहा कि वह मोरक्को में राहत जरूरतों से अवगत रहेगा और अपनी सर्वोत्तम क्षमता से सहायता प्रदान करने का वचन दिया। अरब लीग (एएल), मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिस्तीन, सऊदी अरब, कतर, ट्यूनीशिया, अल्जीरिया और लेबनान सहित अरब देशों और संगठनों ने शनिवार को विनाशकारी भूकंप पर मोरक्को के प्रति संवेदना व्यक्त की। काहिरा स्थित एएल के महासचिव अहमद अबुल-घेइत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मोरक्को जल्द ही संकट से उबर जाएगा। उत्तरी अफ़्रीकी देश में आए तेज़ भूकंप के कुछ घंटों बाद, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को अपनी सरकार को मोरक्को के लिए सहायता तैयार करने का निर्देश दिया, जिसमें क्षेत्र में एक सहायता प्रतिनिधिमंडल भेजने की योजना भी शामिल थी।

Leave a Response