+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 28, 2026
News

आज झारखंड आएंगे लालू प्रसाद यादव । देवघर में करेंगे भोलेनाथ का दर्शन

Share the post

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राज़द) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 10 सितंबर रविवार को देवघर आएंगे। लालू प्रसाद की यात्रा गैर राजनीतिक है। लालू प्रसाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने देवघर आ रहे हैं। रविवार की सुबह देवघर में भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने के बाद 10 सितंबर को लालू प्रसाद देवघर बाबा नगरी में ही रहेंगे। 11 सितंबर को लालू यादव अपने परिवार सहित पटना लौट जाएंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की देवघर यात्रा राजनीतिक यात्रा न होकर पूरी तरह धार्मिक यात्रा है। लेकिन रांची और राज्य के दूसरे इलाकों से नौ सितंबर को ही राजद के नेताओं का जमावड़ा देवघर में लग जाएगा। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव ने कहा कि पूजा में लालू प्रसाद को सहयोग करने के लिए कई नेता देवघर जाएंगे।

Leave a Response