About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 15, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsPolitics

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: अनुपूरक बजट पर चर्चा | विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में

Share the post

रांची। 11 बजे से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। सोमवार को विपक्ष के द्वारा हो हल्ला के कारण सत्र को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन सरकार 11,988 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश कर दी थी। अब इस अनुपूरक बजट पर सदन में चर्चा होगी। सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन में आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। सरकार के द्वारा विनियोग विधेयक लाने की भी तैयारी है। इसके अलावा विपक्ष के द्वारा एक बार फिर से 26 हजार शिक्षक नियुक्ति मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश होगी। सोमवार को हंगाम की वजह से समय से पहले ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। सोमवार को सदन की कार्यवाही की शुरुआत के साथ ही विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे, बीजेपी विधायक वेल में जाकर बैठ गए, बार-बार स्पीकर के समझाने के बाद भी वो नहीं माने थे। हंगामे के बीच ही सदन की कार्यवाही चलती रही। शून्यकाल और ध्यानाकर्षण की सूचनाएं ली गईं। हंगाम के बीच ही मंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पेश कर दिया। यह अनुपूरक बजट 11,988 करोड़ का है, आज इस पर चर्चा की जाएगी। नुपूरक बजट में सबसे अधिक राशि ऊर्जा विभाग के लिए आवंटित करने का प्रावधान किया गया है। बजट में 7033 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इसके अलावा नगर विकास और आवास विभाग को 927 करोड़ देने का का प्रावधान है। ब्याज मद में 703 करोड़, ऋण वापसी मद में 415 करोड़, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मद में 587 करोड़, 151 करोड़ आपदा प्रबंधन प्रभाग के लिए, 574 करोड़ ग्रामीण विकास विभाग के लिए, 180 करोड़ रुपये कृषि विभाग के लिए देने का अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है।

Leave a Response