+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsPolitics

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र : विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया | स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित किया

Share the post

आज अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा

रांची। झारखंड विधानसभा का दूसरे दिन का मानसून सत्र दिन के 11 बजे शुरू हुआ। सदन में नेहा तिर्की के द्वारा प्रश्नकाल शुरू करते ही भाजपा के विधायकों का हंगामा करना शुरू कर दिया। वेल में भाजपा विधायकों ने पर्चा लहराया। विधायक पाकुड़ में आदिवासी छात्रों की पिटाई का विरोध कर रहे। भाजपा विधायक वेल के करीब आकर नारेबाजी कर रहे। स्पीकर विधायकों को शांत रहने की अपील कर रहे, लेकिन विधायक नारेबाजी करते रहे। तुष्टिकरण करने वाली सरकार हाय-हाय के नारे लगा रहे हैं। सदन शुरू होने से पहले बाहर भाजपा विधायकों का धरना प्रदर्शन हुआ। बांग्लादेशी घुसपैठ और डेमोग्राफी चेंज के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किए। विपक्ष के नेता हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किए। वहीं, सत्ता पक्ष के भी कई विधायक भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा संसद में दिए गए बयान को लेकर विरोध किए। राजेश कच्छप ने कहा कि निशिकांत दुबे के मंसूबे को कभी झारखंड की जनता पूरा नहीं होने देगी। आज यानी 29 जुलाई को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

बीजेपी के लोग आदिवासी महिला का अपमान कर रहे : शिल्पी

नेता प्रतिपक्ष ने व्यवस्था के तहत प्रश्न काल के दौरान पाकुड़ का मामला उठाया। अमर बाउरी ने सरकार से जवाब मांगा। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि पूर्व में भाजपा की सरकार थी, तब क्या कर रहे थे। इस बार भाजपा वाले बांग्लादेशी घुसपैठ को मुद्दा बनाना चाह रहे हैं। वहीं, शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मामला गंभीर है। अगर बांग्लादेशी घुसपैठ कर रहे हैं तो यह नेशनल सिक्योरिटी का मामला है, आखिर केंद्र की मिनिस्ट्री क्या कर रही है। नेहा शिल्पी तिर्की ने कहा कि भाजपा के लोग आदिवासी महिलाओं की मुस्लिम के साथ शादी को मुद्दा बना रहे हैं। यह उनका अपमान है, इस पर भाजपा को माफी मांगनी होगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि भाजपा के लोग झारखंड को बांट रहे हैं।

Leave a Response