About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Sport

Paris Olympics 2024 : आर्चरी में झारखंड की दीपिका व अंकिता का खराब प्रदर्शन | टीम इवेंट में भारत क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर

Share the post

रांची। Paris Olympics 2024 आर्चरी में भारतीय महिलाओं के खराब प्रदर्शन के चलते टीम इवेंट में नीदरलैंड्स से हारकर क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गईं। रविवार को भारतीय महिला तीरंदाजी टीम पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से 0-6 से हारकर बाहर हो गई। भारतीय टीम की सबसे युवा खिलाड़ी हरियाणा की 18 वर्ष की भजन कौर ने 60 में से 56 अंक बनाए, लेकिन भारत की सबसे अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने एक बार फिर निराश किया। दीपिका और अंकिता भकत जैसे अनुभवी खिलाड़ी कमजोर कड़ी साबित हुए. दोनों का स्कोर 50 के पार भी नहीं रहा। भारतीय टीम 51-52, 49-54, 48-53 से हार गई। चौथी बार ओलिंपिक में उतरी दीपिका ने 48 और भकत ने 46 अंक बनाए। भकत ने तो एक बार चार की रिंग में भी तीर छोड़ा। दूसरी ओर भजन ने 56 अंक बनाए। भारत ने क्वालीफिकेशन में चौथे स्थान पर रहने के बाद क्वार्टर फाइनल में सीधे जगह बनाई थी।

Leave a Response