रांची। राजधानी में बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश की आशंका को लेकर सतत निगरानी एवं जांच/सत्यापन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक (स्था0) विशेष शाखा, रांची के पत्र के आलोक में उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने जिला में बांग्लादेशी घुसपैठियों से संबंधित जांच/सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं। उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत बांग्लादेशी घुसपैठियों से संबंधित जांच/सत्यापन प्रतिवेदन अपने अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के आदेश दिये हैं। उपायुक्त द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं बुण्डू को अपने क्षेत्र अंतर्गत अपने पर्यवेक्षण में जांच/सत्यापन कराने एवं प्रत्येक माह में समेकित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (स्था0) विशेष शाखा, झारखंड द्वारा राज्य के सभी जिलों केे उपायुक्त/सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को इस संदर्भ में पत्र लिखा गया है। जिसमें संताल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश, उनके सरकारी दस्तावेज तैयार कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, साजिशन उन्हें बसाने की बात कही गयी है। राज्य की आंतरिक व्यवस्था के खतरे को देखते हुए संताल परगना क्षेत्र के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों में भी इसकी सतत निगरानी एवं जांच/सत्यापन करने को कहा गया है।
add a comment
You Might Also Like
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 24 फरवरी से : 25 समितियों का पुनर्गठन | कल्पना सोरेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 24 फरवरी से आहूत होने जा रहा है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो...
तिरू फॉल में बड़ा हादसा ! 3 छात्रों की डूबने से मौत
रांची. बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित तिरू फॉल में बड़ा हादसा हुआ है. फॉल में नहा रहे 3 छात्रों की डूबने...
डोरंडा सब्जी मार्केट एरिया में आम लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए बन रहा प्लान
रांची। डोरंडा बाजार सब्जी मार्केट एरिया में सुबह से लेकर जाम रात तक लग रहे जाम को लेकर रांची नगर...
लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली एम्स
रांची। रांची के मेडिका में इलाजरत लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से...
रांची से लापता दोनों सगी बहन रांची पहुंची | कर्नाटक से SIT की टीम लेकर आई
रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी सेंट्रल स्ट्रीट इलाके से रहस्यमय तरीके से गायब हुई 2 सगी बहन को कर्नाटक से...
कुख्यात अपराधी सजाउद्दीन को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा | वेष बदलकर कांके में छिपा था
रांची। पिठोरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी सजाउद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।...