About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
EducationNews

Lok Sabha Election 2024 : रांची जिला के सभी स्कूलों के बस संचालकों को कल तक बस को पुलिस लाइन में लगाने को कहा गया

Share the post

रांची। रांची जिला आरटीए सेक्रटरी संजीव कुमार व जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता लोकसभा चुनाव 2024 में बसों की उप्लब्धता को लेकर रांची जिला के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल व सभी स्कूली बस संचालक के साथ बैठक की गई। सभी स्कूली बस संचालकों को निर्देश दिया गया कि अधीक से अधीक वाहनों को उप्लब्ध कराए व बसों को निर्धारित जगह पर समय से लगाए। साथ ही अन्य जिलों से भी मांग की गई बसों की विवरणी पर विचार विमर्श किया गया। पोलिंग पार्टी हेतु स्कूली बस व उनके भुगतान सही समय देने की बात कही गई। बस संचालकों को सड़क सुरक्षा के मानक के विषय में भी निर्देश दिया गया। फिटनेस सार्टिफिकेट की अनिवार्यता का प्रावधन करते हुए स्कूल वाहन संचालकों को इसका पालन करने को कहा गया। कहा गया कि सरकारी कार्यक्रमों को सूचारू रूप से संपन्न कराने में हमेशा आप सबका सहयोग रहा है। कई बस संचालक अपने बसों को निर्वाचन कार्य से मुक्त रखने के उद्देश्य से कुछ दिनों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी बसों को छुपाकर रखे हुए हैं। ऐसी स्थिति में आपसे अनुरोध है कि ऐसे बस संचालकों से अपने स्तर से वार्ता कर बस उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कारवाई की जाए। अन्यथा परिवहन विभाग लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-167 तथा मोटर वाहन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के अधीन परमिट रद्द करने व अन्य दण्डात्मक कारवाई करने को विवश होगी। यह भी सूचना मिल रही है कि कुछ चालक बहाना बनाकर चुनाव कार्य में जाना नहीं चाह रहे हैं। यदि ऐसी कोई स्थिति प्राप्त होती है तो जानकारी दें। ऐले बस चालक का चालक अनुज्ञप्ति रद्द करने की कारवाई की जाएगी। सभी निजी बस संचालक को 30 अप्रैल 2024 तक पुलिस लाइन,रांची में बस लगाने को कहा गया। बैठक में रांची जिले सड़क सुरक्षा के कर्मी व वाहन कोषांग के कर्मी शामिल थे।

Leave a Response