About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

भाजपा के पूर्व विधायक जानकी यादव ने जेएमएम का दामन थामा

Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

रांची। बरकट्ठा के पूर्व भाजपा विधायक जानकी प्रसाद यादव ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। उन्होंने सोमवार को इंडिया गठबंधन की ओर से गिरिडीह में आयोजित जनसभा में दिशोम गुरुजी की उपस्थिति में जेएमएम के विचारों के प्रति विश्वास जताते हुए अपने हजारों समर्थकों के साथ झामुमो परिवार का दामन थामा। इस दौरान झारखंड के सीएम चंपई सोरेन, गांडेय विधानसभा उप चुनाव की प्रत्याशी कल्पना सोरेन के सामने जेएमएम ज्वाइन किया। बता दें कि हजारीबाग में लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा को एक बड़ा झटका लगा था, जब बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक जानकी प्रसाद यादव समेत 117 कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ताओं की बैठक कर सामूहिक इस्तीफा दिया था। जानकी के अलाव आज बेंगाबाद प्रखंड प्रमुख मीना देवी व गांडेय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील यादव ने भी अपने हजारों समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा।

Leave a Response