+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, March 18, 2025
Weather Updates

अभी छाए रहेंगे बादल । बारिश की भी संभावना । ठंड और बढ़ेगी

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक के अनुसार मंगलवार (28 नवंबर) को झारखंड के पश्चिमी भागों के अलावा मध्य भाग और उत्तर पूर्वी भागों मुख्यतः संथाल के इलाके में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ का अच्छा असर पश्चिम भारत में देखने को मिल रहा है। इसका परोक्ष असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ा है। झारखंड के पश्चिमी भागों में आसमान में बादल के साथ साथ हल्के से मध्य दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। मौसम केंद्र, रांची के प्रभारी निदेशक ने राज्य के किसानों को सलाह दी है कि खरीफ की कटाई हो चुकी फसल को सुरक्षित स्थान पर रख दें। इसके साथ साथ सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को भी सजग रहने की जरूरत है। आने वाले 5 से 7 दिनों तक राज्य में आसमान में आंशिक से अधिकता तक बादल छाए रहे सकते हैं। ठंड भी और बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली पुर्वा हवा के प्रभाव से एक सप्ताह तक झारखंड के ऊपर आसमान में आंशिक से अधिकता वाले बादल छाए रहने और कहीं कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

Leave a Response