About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
दिल्ली के तेज गेंदबाज खलील अहमद
CricketSport

IPL 2024 : धौनी की तूफानी पारी भी चेन्नई को जीत नहीं दिला सकी | दिल्ली की पहली जीत

Share the post

खलील अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

रांची। IPL 2024 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत का स्वाद चख लिया। दिल्ली ने अपने तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से हराया। हालांकि इस सीजन में पहली बार बैटिंग करने आए चेन्नई के पूर्व कप्तान धौनी ने तूफानी पारी खेले। लेरकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5/191 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से डेविड वार्नर ने 52, कप्तान रिषभ पंत ने 51 व पृथ्वी शॉ ने 43 रनों का योगदान दिया। वहीं, चेन्नई की ओर से मतीषा पतिरणा ने 3 विकेट हासिल किए। 192 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी चेन्नई टीम की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही। दोनों ओपनर बल्लेबाज कप्तान ऋतुराज गायकवाड (1) व रचिन रवींद्र (2) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 45 रनों की अच्छी पारी खेलकर आउट हो गए। मिचेल भी 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आखिरी ओवरों में धौनी की सिर्फ 16 गेंदों में 37 रनों की पारी के बावजूद चेन्नई 171 रन बना सकी और 20 रन से हार गई। धौनी ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके व 3 छक्के लगाए। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 3 और खलील अहमद ने 2 विकेट हासिल किए। खलील अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। चेन्नई की तीन मैचों में यह पहली हार है।

IPL 2024 POINTS TABLE

TEAMMWLPTNRR
Kolkata22041.047
Chennai32140.976
Rajasthan22040.800
Gujrat3214-0.738
Hyderabad31220.204
Lucknow21120.025
Delhi3122-0.016
PBKS3122-0.337
Banglore3122-0.711
Mumbai2020-0.925

Leave a Response