About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी का किया हत्या | फिर आराम से थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया

Share the post
  • साड़ी से गला दबाकर हत्या किया गया
  • महिला के 2-2 छोटे-छोटे बच्चे हैं
  • पुलिस ने नदी किनारे लाश बरामद किया

रांची। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के सलैया गांव में अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।  विजय परहिया ने अपनी पत्नी फुगा देवी की हत्या साड़ी से गला दबाकर की। हत्या करने के बाद परहिया थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पति की निशानदेही पर महिला का शव सलैया गांव से एक किलोमीटर दूर औरंगा नदी के किनारे से बरामद किया गया। मेदिनीनगर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया। मृतक के 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतक की मां चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो सोकरा गांव निवासी मानती देवी ने अपने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि शुक्रवार की रात झगड़ा करने के बाद उसे मारकर औरंगा नदी के किनारे ले जाकर फेंक दिया। एसआई राहुल गुप्ता ने बताया कि आरोपी विजय परहिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बाहर रहकर मजदूरी करता था। पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बीच-बचाव और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया था। शुक्रवार की रात 1 बजे विजय घर आया और दरवाजा खुलवा कर पत्नी को नदी की ओर ले गया। जब उसने नदी पर जाने से इनकार कर दिया तो उसने अपनी पत्नी के गले में साड़ी लपेटकर उसकी हत्या कर दी। नग्न शव को पत्थर व झाड़ी के बीच छुपा दिया। हत्या से पहले यह मामला पंचायत में भी पहुंचा था, जहां अवैध संबंध साबित नहीं हो सका था। इसके बाद पंचायत ने विजय को अपनी पत्नी को अपने साथ रखने का आदेश दिया। उसने अपनी पत्नी को कुछ दिनों तक साथ रखा और फिर उसकी हत्या कर दी।


Leave a Response