About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

आज नूंह में बृजमंडल यात्रा को लेकर अड़े हिंदू संगठन | धारा 144 लगाया गया | स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी प्रतिष्ठान बंद

Share the post

नूंह में बृज मंडल यात्रा को इजाजत नहीं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

रांची। सर्व जातीय हिंदू महापंचायत द्वारा सोमवार को धार्मिक शोभायात्रा 11 बजे निकालने की जिद के कारण हरियाण के नूंह में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। पिछली बार हुई सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए जिला प्रशासन इस बार हाई अलर्ट पर है। स्कूल, कॉलेज, बैंक से लेकर सभी सरकारी प्रतिष्ठान बंद हैं। जिले में हर जगह चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है ताकि किसी तरह का धार्मिक सौहार्द न खराब होने पाये।सीएम मनोहर लाल खट्टार ने द्वारा सर्व जातीय हिंदू महापंचायत द्वारा निकाले जाने वाली धार्मिक शोभा यात्रा की अनुमति देने से इनकार करने के बावजूद महापंचायत अपनी जिद पर अड़ी हुई है। जिसे देखते हुए न केवल नूंह बल्कि साप्रदायिक लिहाज से हरियाणा के विभिन्न इलाकों में प्रशासन सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट पर है। इस मामले में नूंह जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वो किसी भी तरह की धार्मिक शोभा यात्रा का हिस्सा न बने क्योंकि प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी है। नूंह के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार ने कहा कि तनाव भरे हालात की आशंका के कारण सोमवार को जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और बैंक समेत सभी निजी शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे।

नूंह शहर के लोगों को नलहड़ मंदिर में जाने से पहले रोका गया है

सोमवार सुबह नूंह शहर के लोगों को नलहड़ मंदिर में जाने से पहले रोका गया है। बाद में स्थानीय होने के चलते पहचान पत्र देखकर मंदिर जाने दिया गया। फिलहाल, मीडिया को वीडियो बनाने की भी इजाजत नहीं दी गई है। लोगों को लोकल पहचान देने के बाद मंदिर में जाने की इजाजत मिली है। नूंह शहर के 25 से 30 लोग नल्हड महादेव मंदिर पर श्रावण मास के आखिरी सोमवार को जलअभिषेक करने के लिए पहुंचे हैं। लोगों को मंदिर से 3 किलोमीटर पहले नाके लगाकर रोक दिया गया गया है। किसी भी बाहरी शख्स को यहां पर एंट्री के आदेश नहीं हैं।

पुलिस एक्शन मोड में

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के दिल्ली, राजस्थान और यूपी से लगते बॉर्डर पर भी भारी संख्या में पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं। प्रस्तावित बृजमंडल यात्रा व नलहड मंदिर में जलाभिषेक को लेकर हरियाणा पुलिस एक्शन मोड में है। नूंह जाने वालों से भी यात्रियों से पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन ने अपील कि है कि नूंह में जी-20 कार्यक्रम हो रहा है। उसे शांतिपूर्ण तरीके से होने दें. जो देश भक्त है, वो वहां नहीं जाएगा और यहीं रहकर यहीं जलाभिषेक करेगा।

31 जुलाई हुई थी हिंसा

बता दें कि नूंह में 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा और आगजनी हुई थी। इस दौरान दो होमगार्ड जवानों सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई थी। नूंह, गुरुग्राम और सोनीपत में आगजनी देखने को मिली थी। तब से यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदू सगंठनों ने बाद में महापंचायत कर 28 अगस्त को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया है. हालांकि, सरकार ने मंजूरी नहीं दी है।

Leave a Response