About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

शहीद हुए जवान राजेश कुमार को राज्यपाल व सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Share the post

रांची। चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान राजेश कुमार को शुक्रवार को रांची स्थित सीआरपीफएफ हेडक्वार्टर में झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन व सीएम हेमंत सोरेन श्रद्धांजलि दी। सीएम ने अपने X अकांउट पर लिखा- चाईबासा में सर्च अभियान के दौरान शहीद होने वाले सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के जवान राजेश कुमार जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परमात्मा दिवंगत शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव छत्तीसगढ़ के गैरेली भेजा जाएगा। आपको बता दें कि गुरुवार को चाईबासा के टोटो में आईईडी ब्लास्ट हुआ था, जिसमें सीआरपीएफ जवान राजेश कुमार शहीद हो गए थे। वहीं, तीन जवान घायल हुए। जिनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। श्रद्धांजलि में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य लोग इस मौके पर शामिल हो सकते हैं।

बारुदी सुरंग की चपेट में आने से यह हादसा हुआ

नक्सलियों के बिछाए बारुदी सुरंग की चपेट में आने से यह हादसा हुआ था। बता दें कि चाईबासा के टोटों इलाके में सीआरपीएफ 209 बटालियन, जिला बल और झारखंड जगुआर के जवान सर्च अभियान चला रहे थे, इसी दौरान टोंटोे के सरजोमबुरु और तुम्बाहाका गांव के पास आईईडी ब्लास्ट हुआ। इसमें कोबरा बटालियन के जवान राजेश कुमार शहीद हो गए। जबकि तीन जवान घायल हो गए। जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था। सभी का मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Response