+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

केंद्र जो कहेगा | झारखंड के राज्यपाल वही बोलेंगे : गुलाम अहमद मीर

Share the post

रांची। झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर सोमवार की रात रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मीर ने कहा कि ईडी की टीम हिंदुस्तान के हर शहर में है। ईडी का दिल्ली बेस ही है, इसलिए ईडी की टीम झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आवास गई। इसमें कोई भी नई बात नहीं है। जहां तक मामला था 31 को सीएम से पूछताछ करने का वो तो पहले से तय था, लेकिन इससे पहले ईडी को सीएम के आवास में जाना ये पार्ट ऑफ पॉलिटिक्स है। झारखंड के राज्यपाल के द्वारा दिए जा रहे बयानों के सवाल पर कहा कि राज्यपाल वहीं कहेगा जो केंद्र की ओर से इशारा होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राज्य की जनता तैयार है। मणिपुर से जो यात्रा शुरू हुई ‍‍व जहां-जहां यात्रा अभी तक गई है, वहां जबरदस्त लोगों का रेसपॉन्स मिल रहा है। झारखंड आते-आते राहुल की यात्रा को आैर अच्छा रेसपॉन्स झारखंड में मिलेगा। साथ ही उन्होंने बिहार के राजनीती पर कहा कि बिहार की जनता बहुत समझदार है। चुनाव में जनता सब जवाब दे देगी। बिहार की जनता पॉलिटिकली बहुत होशियार है। सियासी तौर पर पूरे देश को राह दिखाता है। आम इंसान, आम वोटर इन सारी चिजों को नोटिस कर रहा है। वो देख रहा है कि बिहार में क्या खेला हो रहा है।

Leave a Response