About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
News

पूर्व सांसद रामटहल चौधरी फिर बीजेपी में शामिल

Share the post

रांची. पूर्व सांसद रामटहल चौधरी की घर वापसी हो गई।भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने उनके आवास जाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, रांची प्रत्याशी संजय सेठजी, पूर्व सांसद महेश पोद्दार उपस्थित थे। बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची से लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने को लेकर 28 मार्च को पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा था। चाहत थी रांची से चुनाव लड़ने का, इसलिए कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। लेकिन कांग्रेस ने रांची से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दे दिया था। यशस्विनी सहाय को टिकट मिलने के बाद से रामटहल चौधरी कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस कर रामटहल चौधरी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने टिकट नहीं दिया इसलिए पार्टी को छोड़ रहे। कांग्रेस में 30 दिन रहने के बाद पार्टी छोड़ दिए थे.

Leave a Response