About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
NewsPolitics

रांची लोकसभा से 33 अभ्यर्थियों ने दावा पेश किया

Share the post

रांची। रांची संसदीय क्षेत्र से कुल 33 अभ्यर्थियों ने नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार 6 मई 2024 को 16 अभ्यर्थियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किये। सभी अभ्यर्थियों द्वारा जिला निर्वाची पदाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा के समक्ष नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया।

आज इन अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

यशस्विनी सहाय (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), प्रवीण चन्द्र महतो (निर्दलीय), सोमा सिंह (जय महाभारत पार्टी), रंजना गिरि (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)), कोलेश्वर महतो (निर्दलीय), विनोद उरांव (बहुजन मुक्ति पार्टी), संतोष कुमार जायसवाल (निर्दलीय), अमरेंद्र कुमार (झारखंड जनक्रांति मोर्चा), ऐनुल अंसारी (निर्दलीय), संदीप उरांव (निर्दलीय), श्याम बिहारी प्रजापति (भागीदारी पार्टी (पी)), संजय कुमार महतो (निर्दलीय), हेमंती देवी (समता पार्टी), प्रेमनाथ बड़ाई (निर्दलीय), मंजू देवी (निर्दलीय), सुशील कुमार (स्वराज एकता पार्टी)

6 मई से पहले नामांकन करनेवाले अभ्यर्थियों

मिंटू पासवान, रामहरि गोप, अरशद अयूब, पंकज कुमार रवि, संजय सेठ, हरिनाथ साहू, अंजनी पांडे, धनंजय भगत, मनोरंजन भट्टाचार्य, मनोज कुमार, बिरेंद्र नाथ मांझी, धर्मेंद्र तिवारी, निपु सिंह, देवेंद्र नाथ महतो, प्रवीण कच्छप, कामेश्वर प्रसाद साव, सर्वेश्वरी साहू।

7 को स्क्रूटनी, 9 तक वापस ले सकेंगे नाम

रांची संसदीय क्षेत्र के लिए अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किये गये नाम-निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी 7 मई 2024 को होगी। अभ्यर्थी 9 मई 2024 तक नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके साथ ही योग्य उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी, 25 मई को मतदान होगा और 4 जून पंडरा बाजार समिति प्रांगण में मतगणना होगी।

Leave a Response