About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
EducationLatest Hindi NewsNews

JAC 12th Result : पहली बार तीनों संकाय का रिजल्ट एक साथ जारी

Share the post

कामर्स व आर्ट्स में लड़कियों ने बाजी मारी, आर्ट्स में जीनत परवीन नंबर वन

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज जेएसी कक्षा 12 के रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी। यह पहली बार है की तीनों संकाय का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया। इंटर कला में 93.7, इंटर कामर्स में 90.60, इंटर साइंस में 72.02 व वोकेशनल में 89.22 प्रतिशत रिजल्ट रहा। आर्ट्स में 2,06685 व साइंस में 68203 परीक्षार्थी सफल रहे। कामर्स व आर्ट्स में लड़कियों ने बाजी मारी। वहीं, साइंस में लड़के व लड़कियों का रिजल्ट का लगभग बराबर रहा। साइंस स्ट्रीम में कुल 94433 छात्रों में 68203, कामर्स में 25907 छात्रों में 23235 व आर्ट्स में 2,24,502 छात्रों में 2,06,685 छात्र पास हुए। जैक चेयरमैन अनिल महतो ने रिजल्ट जारी किया। जो छात्र झारखंड बोर्ड इंटर परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए हैं, वे अपने रिजल्ट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jaresults.com पर देखे जा सकते हैं।

आर्ट्स में जीनत परवीन, साइंस में स्नेहा व कामर्स में प्रतिभा टॉप

आर्ट्स में Govt (+2) हाई स्कूल की 472 अंक लाकर जीनत परवीन नंबर वन बनीं। वहीं, कामर्स में 474 अंक लाकर प्रतिभा साहा व 491 अंक हासिल कर स्नेहा टॉप रहीं। दोनों उर्सलाइन इंटर कॉलेज रांची की छात्रा हैं। इस साल इंटर कक्षा 12 की परीक्षाएं 6 फरवरी से 26 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी। अगर आप 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर पाए तो चिंता न करें। उसी साल जेएसी कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा देने पर आपको एक और मौका मिलेगा। पिछले साल जैक बोर्ड इंटर आर्ट्स के रिजल्ट में सूबे में 8415 छात्र-छात्राएं असफल रहे थ।. कॉमर्स की परीक्षा में 3189 परीक्षार्थी पास नहीं हो सके थे, कॉमर्स में 11 फीसदी और आर्ट्स में करीब 4 प्रतिशत विद्यार्थी पास नहीं हुए थे। पिछले साल जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले 1.46 ज्यादा परिणाम दिया था। लड़के 95.12 तो छात्राएं 96.58 पास हुईं थीं। टॉप 10 के 22 परीक्षार्थियों में 17 छात्राओं ने और 5 छात्रों ने अपनी जगह बनाई थी।

Leave a Response