About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, July 16, 2026
JHARKHAND NEWSLatest Hindi NewsSocial

रांची की ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव 2026 में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव 2026 में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र की पूजा-अर्चना कर रथयात्रा में भाग लिया।
Share the post

रांची, 16 जुलाई 2026: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित रथयात्रा महोत्सव-2026 में गुरुवार को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने खींची भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी

रथयात्रा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा परिसर “जय-जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु भी इस पावन अवसर के साक्षी बने और पूरे उत्साह के साथ रथयात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रथयात्रा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इसे भक्ति, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

जगन्नाथपुर मंदिर के लिए बनेगा भव्य तोरणद्वार

रथयात्रा महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जगन्नाथपुर मंदिर की पहचान को और भव्य बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि धुर्वा स्थित मंदिर तक जाने वाली सड़क पर भव्य तोरणद्वार का निर्माण कराया जाएगा, ताकि दूर से ही मंदिर की पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक मजबूत स्थान दिलाने के लिए लगातार प्रयास करेगी।

पर्यटन और धार्मिक महत्व को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव का श्रद्धालु पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। हर साल बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी इस आयोजन की लोकप्रियता और धार्मिक महत्व को दर्शाती है। सरकार भविष्य में इस मेले को और अधिक व्यवस्थित, भव्य और आकर्षक बनाने की दिशा में काम करेगी।

बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु

इस अवसर पर राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं हजारों श्रद्धालुओं ने रथयात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

👇 यह भी पढ़ें:

Leave a Response