+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, November 29, 2023
Life

Mecon में विश्व पर्यावरण दिवस: पेड़ और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया

Share the story

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस 2023 आयोजन के अवसर पर मेकॉन लिमिटेड एवं इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), झारखंड राज्य केंद्र, रांची की ओर से पर्यावरण की रक्षा तथा उसके संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामली कॉलोनी में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें मेकॉन के कर्मचारियों और इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (आई), झारखंड राज्य केंद्र, रांची के सदस्यों ने भाग लिया। हाथों में बैनर प्रदर्शित कर लोगों को पेड़ों और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन कम्युनिटी हॉल, श्यामली कॉलोनी में चौथी कक्षा तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया और ‘बीट द प्लास्टिक पॉल्यूशन’ एवं ‘पर्यावरण बचाओ’ के संदेश का प्रचार-प्रसार किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

इसके बाद पर्यावरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विभिन्न आयु वर्गों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेकॉन के निदेशक (वाणिज्यिक) श्री एसके वर्मा, निदेशक (वित्त) मुकेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (पर्यावरण अभियांत्रिकी) राणा चक्रवर्ती और मेकॉन और इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (आई), झारखंड राज्य केंद्र, रांची के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हुए प्रतिभागियों के बीच पौधे बांटे गए।

Leave a Response