About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 14, 2026
Life

आज विश्व पर्यावरण दिवस पर झारखंड में होंगे कई कार्यक्रम, 1972 में हुई थी पर्यावरण दिवस मनाने की शुरूआत

Share the post

सीएम हेमंत सोरेन ने शुभकामनाएं दी

रांची। आज आज विश्व पर्यावरण दिवस है। झारखंड में भी इसको लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरुक किया जाएगा। झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की ओर से भी पर्यावरण दिवस के अ‍वसर पर कार्यक्रम रखे गए हैं। वहीँ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने ट्विटर अकाउंट से राज्य के लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बधाई दी। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, ताकि पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके। लोगों को इससे निपटने के लिए कदम उठाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। सुखी और स्वस्थय जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 1972 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून 1972 को पहली बार पर्यावरण दिवस मनाया था। इसके बाद ये हर साल दुनियाभर में 5 जून को मनाया जाता है. 

Solutions to Plastic Pollution
विश्व पर्यावरण दिवस के लिए प्रतिवर्ष एक खास थीम होती है। इस बार Solutions to Plastic Pollution है। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है। दुनिया में लगातार प्रदूषण का स्‍तर बढ़ रहा है। इसी बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति पर खतरा बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई, ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Leave a Response