About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 23, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi News

आसमान से बरसी मौत : नेवरी विकास व चुट्‌टू के 4 युवकों की ठनका गिरने से मौत

Share the post

मछली मारने गए थे शोएब, मकसूद, आसिफ व शाहिद

रांची। नेवरी विकास व बीआईटी मेसरा चुट्‌टू के 4 युवकों की मौत मंगलवार को ठनका गिरने से हो गई। सभी युवक मछली मारने गए थे। तेज बारिश के कारण पेड़ के नीचे आकर बचना चाहे लेकिन ठनका गिरने से सभी की मौत हो गई। देर रात ही पुलिस ने चारो के शव को पोस्टामार्टम के लिए रिम्स भेज दिया था। हालांकि देर रात तक तरह तरह की अफवाहें फैलती रही। बुधवार की सुबह पुलिस ने लोगों को बताया कि ठनका गिरने से ही युवकों की मौत हुई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत से पर्दा उठा जाएगा। नेवरी विकास के शोएब अंसारी व चुट्‌टू के मकसूद अंसारी, आसिफ व शाहिद नुरुल्लाह बाइक व स्कूटी में सवार होकर सुबह 9 बजे घर से मछली मारने के लिए बीआईटी के समीप नदी के लिए निकले थे। शाम तक जब युवक घर नहीं पहुंचे तो घर वाले परेशान होने लगे। इसके बाद घर वालों ने मोबाइल में बात करना चाहा, लेकिन सभी के मोबाइल में रिंग होने के बावजूद कोई उठाया नहीं. ऐसे में घर वालों की परेशानी बढ़ती ही चली गई। फिर दोस्तों ने भी मोबाइल में कई बार बात करना चाहा, लेकिन फोन रिसिव नहीं हुआ। तकरीबन 6 बजे नेवरी विकास व चुट्‌टू के लोग बच्चों को खोजने के लिए निकल पड़े। इस दौरान चारो युवकों के परिजन भी साथ में थे।

नदी के पास मिला शव

गांव के मछुवारों से जब इन चारो युवकों के बारे पूछा गया तो मछुवारों ने बताया कि 4 बजे तक सभी मछली मार रहे थे। इसके बाद लोग नदी के करीब पहुंचे तो रास्ते पर ही सभी का शव पड़ा था। बीआईटी थाने में फिर इसकी जानकारी दी गई। पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके वारदात पर पहुंची। इसके बाद सभी शव को अपने कब्जे में लिया। चारो युवकों में 2 पढ़ाई कर रहा था, जबकि एक गाड़ी खरीद-बिक्री व एक मिस्त्री था। सभी की उम्र 23 से 30 वर्ष के बीच है। इनमें से 2 युवक पहली बार मछली मारने गए थे।

Leave a Response